मंगलवार, 31 मार्च 2026

मऊ :पुलिस अधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई,कार्यकाल की गई सराहना।।|Mau:The Superintendent of Police was given a warm farewell and his tenure was praised.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस अधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई,कार्यकाल की गई सराहना।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक : मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी का स्थानांतरण गैर जनपद होने पर मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान एएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि अब तक मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक रहे 
 इलामारन जी का एटा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद स्थानांतरण हो गया है। इसी को लेकर पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक  इलामारन ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है और इससे सभी को रूबरू होना है। उन्होंने कहा कि हमेशा जनता के लिए पूरी निष्ठा से पुलिस अधिकारी और कर्मी काम करें। थानों और कोतवाली में पीड़ित आए तो उन्हें अच्छे से सुने तथा निष्पक्ष कार्रवाई कर पुलिस की छवि को और सुधारे। अपर पुलिस अधीक्षक   अनूप कुमार ने उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की और इसके बाद उन्हें फूल मालाओं से लादकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और भावभीनी विदाई दी। इस दौरान सीओ सिटी कृष् राजपूत, 
घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, मधुबन क्षेत्राधिकारी  अंजनी पाण्डेय, मोहम्मदबाद क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय  व  जिले के  एसओ व एसएचओ मौजूद रहे