मंगलवार, 31 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नशे पर सख्ती: 2.350 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नशे पर सख्ती: 2.350 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा, 
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दिनांक 30 मार्च 2026 को की गई, जब टीम ने सदरपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय (23 वर्ष) पुत्र सतीश, निवासी ग्राम मथुरापुर घोड़ी, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के नशे के अवैध कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।

इस मामले में थाना सेक्टर-39 नोएडा पर मु0अ0सं0 138/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।।