मंगलवार, 31 मार्च 2026

मऊ :रामलीला समिति नसोपुर के संरक्षक हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।||Mau:Patron of the Ramlila Committee, Nasopur, Harishankar Tiwari, passes away, causing a wave of mourning in the area.||

शेयर करें:
मऊ :
रामलीला समिति नसोपुर के संरक्षक हरिशंकर तिवारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : ​मऊ। श्री रामलीला समिति नसोपुर के वरिष्ठ कलाकार, पूर्व महामंत्री एवं वर्तमान संरक्षक हरिशंकर तिवारी का मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया।
​रामलीला के प्रति उनके समर्पण और वर्षों की सेवा को देखते हुए श्री रामलीला समिति नसोपुर के सदस्यों ने उनके पार्थिव शरीर पर रामनामी आंचल अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। कला जगत और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।
​शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से रामलीला समिति के अजय तिवारी, राकेश तिवारी, केशरी नंदन उपाध्याय, अरुण मौर्य, निवर्तमान कोषाध्यक्ष हरि गोविंद तिवारी, पत्रकार धीरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ सदस्य एवं शृंगारी जनार्दन तिवारी, प्रेम शंकर सिंह, परमानंद शर्मा, अवनींद्र सिंह तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। ज्ञात हो कि स्व. तिवारी के बड़े पुत्र आनंद प्रकाश तिवारी जवाहर नवोदय विद्यालय चंदौली में कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र पंकज तिवारी विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े व्यक्ति हैं।