मऊ :
हत्या मामले मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट मे दर्ज गैर-इरादतन हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विस्तार ':
पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर पुलिस बुथ कस्बा दोहरीघाट के पास से मु0अ0सं0 34/2026 धारा 105, 115(2) 352 बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट में आरोपी मनीष यादव उर्फ लाला पुत्र स्व0 रामप्यारे यादव निवासी कमला तिवारी पुरा कस्बा दोहरीघाट जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
अभियोग का विवरण–
1. मु0अ0सं0 34/2026 धारा 105, 115(2) 352 बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
