मऊ :
11 से 13 मार्च तक विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन।।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व सम्बंधी वादों का अधिक से अधिक संख्या में चिन्हांकन व निस्तारण किये जाने हेतु आज 06 मार्च को माननीय जनपद न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार यादव की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय सभागार में प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।
उक्त बैठक में जनपद न्यायाधीश द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिन्हित करना सुनिश्चित करें ताकि उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती साक्षी सिंह ने उक्त विज्ञप्ति के माध्यम से आमजन से अपील की है कि 11 मार्च से 13 मार्च को लद्यु आपराधिक वादों के निस्तारण हेतु आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लम्बित वादों का निस्तारण कराकर इस अवसर का लाभ उठायें।
