शनिवार, 7 मार्च 2026

लखनऊ : सड़क हादसा: लापरवाह कार चालक गिरफ्तार।||Lucknow: Road accident: Negligent car driver arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सड़क हादसा: लापरवाह कार चालक गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र किसान पथ पर सड़क दुर्घटना मे हुई दो लोगों की मौत मामले में पुलिस ने लपरवाह कार चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद कार UP 32 QY 1854 (महिन्द्रा 3 एक्सो)
विस्तार : 
थाना सुशांत गोल्फसिटी इस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार बीते गुरुवार दिनांक 5 फरवरी को स्थानीय थाना क्षेत्र बुद्धखेड़ा किसान पथ पर उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी UP32 QY 1854 ने बुलेट-UP32 QZ 6912 में जोरदार टक्कर मारते हुए बुलेइ पर चढ़ा दिया था जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर वहां से भाग गया था। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतक के बेटे सुमेश पुत्र स्व० सुशील कुमार निवासी ग्राम गोपालखेड़ा, पुरसेनी, थाना मोहनलालगंज लखनऊ की तहरीर पर स्थानीय थाने मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही थी शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर 
शिवम सिंह चौहान पुत्र विजय सिंह चौहान निवासी खुर्दही बाजार बक्कास, थाना सुशान्त गोल्फ सिटी, लखनऊ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।