लखनऊ :
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा मे दर्ज दहेज के लिए प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2017 में मृतका की शादी हुई थी तब से लगातार दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप है और 15.09.2025 को पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना सरोजनीनगर क्षेत्र
गहरु नीयय निकट स्कूटर इंडिया निवासी संतोष ने दिनांक 29.11.2025 को थाना बंथरा पर लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर मे आरोप लगाया गया कि बहन बहन इशिका गौतम का विवाह वर्ष 2017 मे अजीत के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जिससे परेशान होकर वादी की बहन ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बंथरा पर मु0अ0सं0 403/2025 धारा 85/115(2)/352/351(3)/108 BNS बनाम अजीत व अन्य 10 व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान साक्ष्य संकलन एवं आरोपी की तलाश की कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में मुख्य आरोपी मृतका का पति अजीत पुत्र महावीर, निवासी ग्राम भदोई, थाना बंथरा, लखनऊ (उम्र करीब 32 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
