गोण्डा- थाना कर्नलगंज पुलिस ने जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना कर्नलगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0-97/2026 धारा 109(1),115(2), 191(2),191(3),190,352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित 1 वांछित अभियुक्त शेष कुमार सिंह पुत्र स्व० राजकुमार सिंह निवासी ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा को पंचायत सचिवालय चंगेरिया से मसौलिया जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम चंगेरिया के पास शिवम दीक्षित के खेत से घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया।
--घटना का संक्षिप्त विवरण-----
दिनांक 19.02.2026 को वादी विष्णुदेव पुत्र कमला प्रसाद दीक्षित नि0 ग्राम चंगेरिया थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कर्नलगंज में तहरीर दी गयी कि 18.2.2026 को समय रात करीब 10 बजे प्रार्थी के पिता को पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पुत्र माता प्रसाद व अन्य लोगों द्वारा शराब के नशे में गाली- गलौज करते हुए लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया तथा शोर मचाने पर गाँव के लोग आ गये जिससे विपक्षीगण भाग गये। भागते समय उनके द्वारा कट्टे से फायरिंग की गई जिससे घर में मौजूद लड़के आर्यन दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसमे 7.3.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 1 आरोपी अभियुक्त शेष कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
