मऊ :
बस दुर्घटना में घायलों का अधिकारी ने जाना हाल,बेहतर इलाज का आश्वस्त।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने रतनपुरा के पास बस एक्सीडेंट में घायल लोगों का शारदा नारायण हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल में चल रहे घायलों का हाल-चाल लिया। इस दौरान उन्होंने शारदा नारायण हॉस्पिटल एवं जिला अस्पताल के डॉक्टरो को घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने घायल के परिजनों से मुलाकात करते हुए कहा कि घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि अयोध्या से लौट रहे दर्शनार्थियों की बस रतनपुरा के पास पेड़ से टकरा गई जिसमें 35 से 40 यात्रियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। जिला प्रशासन के सहयोग से घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल एवं शारदा नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
