बुधवार, 11 मार्च 2026

मऊ:दलित युवक से मारपीट,महिलाओं ने थाना घेरा कार्रवाई की मांग।||Mau:A Dalit youth was assaulted; women surrounded the police station demanding action.||

शेयर करें:
मऊ:
दलित युवक से मारपीट,महिलाओं ने थाना घेरा कार्रवाई की मांग।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के विरोध में क्षेत्र के दर्जनों गांवों की महिलाएं थाना  पहुंच गईं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के गेट पर घंटों हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर घेराव कर दिया।
 महिलाओं ने बयां की घटना की सच्चाई।
गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र रामकुंवर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मार्च 2026 को शाम करीब चार बजे वह गांव में विश्वनाथ साहनी के दरवाजे के पास भट्ठे की ईंट गिन रहा था। इस दौरान 27 ईंट कम कम होने से, जिसकी जानकारी ड्राइवर दिनेश ने फोन पर उदयराज यादव को दी। इसके बाद वह अपने घर चला गया और बाद में गांव के गिरधारी गुप्ता के घर लाइट बनाने के लिए गया था।
आरोप है कि वहां से निकलते ही कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों व घूंसे से मारने लगे इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर भट्ठे पर ले जाया गया जहां आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लोहे की रॉड व डंडों से बुरी तरह पीटा।मारपीट की सूचना मिलने पर उसकी पत्नी पिंकी देवी मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को बचाया।
घटना के बाद क्षेत्र के दर्जनों गांवों की महिलाएं पीड़ित के समर्थन में थाना कोपागंज पहुंच गईं। महिलाओं और ग्रामीणों ने थाने के गेट पर घंटों तक हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान महिलाओं ने राष्ट्रीय गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग को जाम करने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
समाचार लिखे जाने तक महिलाएं प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर थाना गेट पर डटी रहीं। पीड़ित संदीप कुमार ने थाना कोपागंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।