बुधवार, 11 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर:-आगामी त्योहारों को लेकर जारचा थाने में पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर:-आगामी त्योहारों को लेकर जारचा थाने में पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा, 11 मार्च 2026।
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को थाना जारचा क्षेत्र में पुलिस और संभ्रांत नागरिकों के बीच पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारा कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया।

यह बैठक पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा और एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार ने की, जबकि थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी इसमें उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एसीपी प्रशाली गंगवार ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सभी नागरिक आगामी त्योहारों को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि से दूर रहें जिससे किसी समुदाय या व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने, दुष्प्रचार करने या धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इससे समय रहते कार्रवाई कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सकेगी।।

बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे तथा लोगों को भी जागरूक करेंगे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन आगामी त्योहारों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि सभी त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सकें।।