लखनऊ :
मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,इलाके में सनसनी।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र के खांडेदेव गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है मामूली विवाद में नशे में धुत बड़े भाई ने सोते हुए छोटे भाई की लोहे की रॉड से मारकर निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरु कर दी। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव मे दो सगे भाईयो मामूली विवाद के बाद बड़े भाई ने रविवार की रात सोते हुए छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। इसकी जानकारी सोमवार तड़के मां को तब हुई जब वह छोटे बेटे को जगाने गई। उसके चेहरे से चद्दर हटाई तो सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। यह देखते ही मां बिलख रोने लगी जिससे पड़ोसी भी जागकर पहुच गए और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान आलोक उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई। हत्यारोपी बड़े भाई श्रवण गौतम (30) ने उसके सिर पर रॉड से मारकर हत्या की है आरोपी 3 भाई हैं। मझला भाई वीरेंद्र उर्फ अटल मानसिक रूप से कमजोर है। पिता पुत्तीलाल की 8 साल पहले मौत हो गई थी। पुलिस ने सुबह बड़े बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 30.03.2026 को 112 की सूचना प्राप्त हुई कि थाना बंथरा क्षेत्र ग्राम खांडे देव में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। सूचना पर थाना बंथरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तो प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि गोलू उर्फ आलोक पुत्र स्व0 पुत्तीलाल नि0 ग्राम खांडे देव थाना बंथरा लखनऊ उम्र 24 वर्ष की हत्या उसके ही सगे भाई सरवन ने सोते समय गोलू के सिर पर लोहे की रॉड मारकर कर दी है। पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक गोलू उर्फ आलोक एवं आरोपी सरवन के बीच शराब के नशे में कल शाम करीब 09.30 बजे आपसी बातों को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद गोलू उर्फ आलोक सो गया था। गोलू उर्फ आलोक के सोते समय आरोपी सरवन ने सर पर लोहे की रॉड मार दी। जिससे मौके पर ही गोलू उर्फ आलोक की मृत्यु हो गई। घटनास्थल का निरीक्षण उच्चाधिकारीगण द्वारा किया गया। मृतक के शव को कब्जे लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मृतक की माता जशोदा देवी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0 84/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम सरवन पंजीकृत कर नामजद आरोपी सरवन को हिरासत में लेकर आलाकत्ल बरामद किया गया।अग्रिम वैधानिक व अन्य विवेचनात्मक की कार्यवाही प्रचलित है।
●बंथरा इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आलोक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक शराब पीने के बाद विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।
