लखनऊ :
बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड।
दो टूक :राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्र क्षेत्रांतर्गत आदिल नगर में बैंक के डिप्टी मैनेजर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त कमरे में अकेले थे। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में फर्श पर मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन कर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया और शव को कब्जे मे लेकर विधिक कार्रवाई करते हु पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है पुलिस घटना की जांच की जा रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना गुडंबा क्षेत्र आदिल नगर में रहने वाले बैंक के डिप्टी मैनेजर काजी अहमद जैद पुत्र स्व.सलाउद्दीन ने सोमवार को गोली मारकर सुसाइड कर लिया काफी देर नीचे नहीं आए तो पत्नी तैयबा देखने पहुंची। तब लहूलुहान हालात में मिले जिसे देखकर पत्नी चीख पड़ी आवाज सुनकर परिजन जुट गए इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने बताया दो दिन पहले गोंडा रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। वहां से रविवार रात वापस लौटे। इसके बाद सब लोग अपने-अपने कमरे में चले गए। सुबह पत्नी घर का काम करने नीचे आ गई। इस दौरान जैद ने आत्महत्या कर ली।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभतेश श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कोई सुसाइड नोट नही मिला है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि काजी अहमद जैद पुत्र स्व.सलाउद्दीन, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी 23 आदिल नगर, नियर सत्यार्थीधाम, आलोक दूबे मार्ग, कल्याणपुर, थाना गुडम्बा, लखनऊ के सिर में गोली लगी है, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी है। मौके से एक असलहा बरामद किया गया है।
