सोमवार, 30 मार्च 2026

लखनऊ :महिलाओ से मोबाइल छीनने वाला युवक हुआ गिरफ्तार।||Lucknow:Youth who snatched mobile phones from women arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
महिलाओ से मोबाइल छीनने वाला युवक हुआ गिरफ्तार।
लगातार मोबाइल छीनैती कर फैला रखा था दहशत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस टीम ने मोबाइल स्नैचिंग करने के मामले मे एक युवक को गिरफ्तार उसके पास से कब्जे से तीन मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद किया। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार : 
पीजीआई इस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूनम तिवारी नि0 कैलाशपुरी थाना आलमबाग लखनऊ द्वारा दिनांक 17.03.2026 को के0के0 राज भवन 74/A गली नं0 8 सैनिक नगर में अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से मोबाइल झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गया था। पीडिता की तहरीर पर 20 मार्च को मु0अ0सं0 154/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस दर्ज कर पुलिस टीम घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे तलाश मे जुटी हुई थी इसी बीच  जय प्रकाश निवासी 174 सैनिक नगर तेलीबाग लखनऊ की पुत्री कृतिमा श्रीवास्तव से दिनांक 17.03.2026 को शाम सैनिक नगर कालोनी से मोटरसाइकिल सवार ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गया था। मिली तहरीर के आधार 29 मार्च को मु0अ0सं0 173/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस दर्ज
●दिनांक 29.03.2026 को ही श्वेता मिश्रा निवासी कृष्ण बिहार पाठक पुरम गेट गली नं0 3 थाना पी0जी0आई लखनऊ से दिनांक 11.03.2026 शाम को मधुरिमा स्वीट्स से पाठक पुरम आते समय अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से मोबाइल झपट्टा मारकर ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 174/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
थाना पीजीआई पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.03.2026 मोबाइल चोरी की घटना कारित करने वाले अज्ञात अभियुक्त व मोबाइल की बरामदगी के लिये वृंदावन योजना सेक्टर 09, चिरैया बाग, सेक्टर-11, सेक्टर 16, ग्राम इश्वरी खेड़ा, सेक्टर 12 आदि स्थानों पर तलाश करते हुये नहर किनारे वृन्दावन में भ्रमणशील होकर तलाश पतारसी की जा रही थी तभी मुखबिर खास की सूचना मिली की मोबाइल स्नैचिंग/चोरी करने वाला व्यक्ति बाबूखेड़ा की तरफ से उतरेठिया रेलेवे स्टेशन वाले रोड से होते हुए शहीद पथ की तरफ आ रहा तभी पुलिस टीम द्वारा उतरेठिया रेलवे लाइन शहीद पथ अण्डरपास के पास पहुँचे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाईकिल से आता दिखा जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा, को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गई तो अपना सुरेश पुत्र जगन्नाथ मौर्या उम्र 30 वर्ष नि0- ग्राम खसरवारा थाना बन्थरा लखनऊ बताया तथा कब्जे से 03 अदद मोबाइल 01.मोबाइल ओप्पो जिसका बैक सफेद रंग, 02. मोबाइल नारजो जिसका बैक स्टैलर ग्रीन रंग का। 03. मोबाइल रेडमी जिसका बैक ग्रे कलर का तथा 860/- रूपये बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक का नाम सुरेश पुत्र जगन्नाथ मौर्या उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्रा0 खसरवारा थाना बन्थरा लखनऊ रहने वाला है बन्थरा में होम्योपैथिक स्टोर पर काम करता है। पैसे की आवश्यकता पर मोबाइल चोरी,स्नैचिंग करना शुरु कर दिया ।।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम ।
1. उ0नि दुर्गेश सिंह 2. उ0नि0 परमानन्द सिंह,3. उ0नि0 विवेक कुमार,4. हे0का0 नन्दलाल पटेल।5. का0 बबलू कुमार  इत्यादि।