लखनऊ :
आटो चालक ने फांसी लगाकर किया सुसाइड।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत एल्डिको आश्रय मे आटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों आनन फानन फंदे से उतार कर ट्रामा 2 पहुचाया जहाँ डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र
हैवतमऊ मवैया निवासी अभिषेक रावत पुत्र कुलदीप रावत एल्डिको आश्रय मे किराए पर रहकर आटो चलाता था। जिसने सोमवार दोपहर अपने घर के कमरे में लगे छत के पंखे में दुपट्टे का फन्दा बनाकर फांसी लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने फंदे से उतार कर अपेक्स ट्रामा 2 ले गए जहाँ डाक्टरों ने जांचोपरांत मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनो द्वारा बताया गया कि अभिषेक उपरोक्त को हम लोगो ने तुरन्त नीचे उतारा और इलाज हेतु ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों द्वारा अभिषेक उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
