सोमवार, 2 मार्च 2026

मऊ : पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।||Mau: Police arrested a youth with a stolen bike.||

शेयर करें:
मऊ : 
पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक शातिर बाइक चोर को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार : 
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  इलामारन के निर्देशन में अपराध,अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार के कुशल पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद  शीतला प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में  01/02. मार्च को थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बंधा मोड के पास से मु0अ0सं0 60/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त ह्रदय भारती उर्फ गया पुत्र गुलाब चन्द्र भारती निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर  प्लस बरामद कर गिरफ्तार किया गया। 
उल्लेखनीय है किं  28 फरवरी को देशी शराब की दुकान अतरारी के पास से समय 3:00 बजे चोरी हुयी थी। जो संबंधित अभियोग में प्रकाश में आया बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)  बीएनएस की बढोत्तरी कर चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. ह्रदय भारती उर्फ गया पुत्र गुलाब चन्द्र भारती निवासी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है जिसके पास से एक अदद मोटरसाइकिल ।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम–
1. उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव 
2. हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय
3. का0 अमित पटेल
4. का0 अरूण जायसवाल