लखनऊ :
व्हाट्सएप पर लिंक ओपेन करते खाते से कट गए एक लाख रुपए,केस दर्ज।
साइबर लुटेरे ने विद्युत कनेक्शन मे नाम शुद्ध करने का दिया झांसा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके मे रहने वाले एक ब्यक्ति से साइबर लुटेरे ने विद्युत कनेक्शन मे नाम शुद्ध करने के नाम लिंक भेजकर देखने को कहा लिंक ओपेन करते ही खाते से एक लाख रुपए खाते से कट गया। पीडित ने इसकी जानकारी साइबर क्राइम सेल समेत स्थानीय थाने मे लिखित देकर एफआईआर दर्ज कराया है।
विस्तार :
जानकारी के मुताबिक राकेश कुमार पाण्डेय निवासी 6A वृन्दावन योजना पीजीआई मे परिवार के साथ रहते है। उन्होंने ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि दिनांक, 27/02/2026 को लगभग 6:54 मिनट पर ब्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात कल आया और खुदको टाटा पावर कंपनी का कर्मचारी बताया साथ ही बोला कि आप के द्वारा विद्युत कनेक्शन में जो नाम परिवर्तन करने का अनुरोध किया गया था वह हो गया है और आप को एक मैसेज पीडीएफ में भेज दिए हैं आप अपना नाम चेक कर लें और केवाईसी के 13 रुपए भुगतान कर दे गूगल पे से कर देना। व्हाट्सअप चेक किया जिस पर एक पीडीएफ आया हुआ था उसमें टाटा पावर कंपनी लिमिटेड लिखा हुआ था उस पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए जैसे ही क्लिक किया, प्रार्थी का मोबाइल हैक हो गया और स्क्रीन काली हो गई मेरे द्वारा तुरन्त फोन को बैंक करने, स्विच ऑफ करने का प्रयास किया लेकिन लगभग एक मिनट तक फोन हैक रहा इसके बाद किसी तरह फोन को फ्लाइट मोड पर डाला, फिर फ्लाइट मोड़ से हटाने पर मैसेज चेक किया जिससे पता चला कि खाते से 95000/-रुपए एवं 4500/-रूपये अनधिकृत रूप से कट गई जो किसी मनोज सिंह के नाम के खाते में गया है जिसका अंतिम चार अंक खाता संख्या, 5479 है।
पीजीआई पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
