रविवार, 29 मार्च 2026

लखनऊ :अधिवक्ता के साथ मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन।।Lucknow:Advocate Assaulted; Gold Chain Snatched.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अधिवक्ता के साथ मारपीट कर छीन लिया सोने की चेन।।
दो टूक : राजधनी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र गौरी बाजार मे मॉडल शॉप पर गाली गलौज का विरोध करने पर 
शराबियों ने अधिवक्ता के साथ मारपीट कर सोने की चेन छीन लिया।
पुलिस ने वकील की नामजद तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना सरोजनी नगर क्षेत्र जयराजपुरी कालोनी निवासी अधिवक्ता  शिवम शुक्ला ने थाना सरोजनीनगर मे शनिवार की तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि दिनांक 21.3.26 को
तहसील से निकल कर रास्ते में कुछ बकाया काम निपटाने के बाद करीब 9.45 pm
पर गौरी चौराहे पर स्थित मॉडल शॉप पर अनुज यादव पुत्र हरिकेश यादव, अभिनव यादव उर्फ (लाली) पुत्र राजेन्द्र यादव व उसका सगा भाई तरुन यादव पुत्र राजेन्द्र यादव व निक्कू ठाकुर पुत्र नन्हे जो 
अपराधिक प्रवृत्ति के है वह सब गाली गलौज करने लगे मना करने पर इन चारो
लोगो ने मुझ पर हमला कर दिया व मुझे अकेले पाकर मारने लगे व गाली गलौज
करने लगे हाथापाई के दौरान मेरे गले की सोने की चैन जो लगभग 15 ग्राम की थी
उसे लूट लिया इस घटना की जानकारी मैने तुरन्त 112 पर दी और पुलिस चौकी हाईडिल पर लिखित सूचना दी।  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दिया।