गोण्डा- उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक कंपोजिट विद्यालय महराजगंज गोण्डा में आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख एजेंडा 4 अप्रैल 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में TET के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन में जनपद गोण्डा से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभगिता की रही। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि tet रूपी काले कानून के विरोध में संगठन जिले से लेकर प्रदेश तक व राष्ट्र स्तर पर जबरदस्त विरोध करेगा। प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि हमने संघर्षों से ही सब कुछ प्राप्त किया है इसलिए हम हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। जिला महामंत्री अजीत कुमार तिवारी ने कहा कि tet रूपी काले कानून 2011 से पूर्व के शिक्षकों पर लागू ही नहीं होता है।सरकार को इसे अध्यादेश लाकर वापस लेना चाहिए। बैठक को प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुशील कुमार, अध्यक्ष मुजेहना तोताराम पांडेय, उपाध्यक्ष मनकापुर देवप्रकाश पांडेय, अध्यक्ष कटरा बाज़ार रवि तिवारी, अध्यक्ष रुपईडीह देवप्रकाश पाण्डेय ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला संयुक्त मंत्री अमित कुमार पांडेय, अध्यक्ष मनकापुर जनार्दन पांडेय, अध्यक्ष पंडरी चंद्र किशोर वर्मा, मंत्री मनकापुर अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री बेलसर यशवंत पांडेय, अध्यक्ष नगर क्षेत्र आनंद प्रताप सिंह, अध्यक्ष झंझरी अजय कुमार शुक्ला, मंत्री झंझरी संजय सिंह, अध्यक्ष वजीरगंज सुशील मिश्रा, कोषाध्यक्ष वजीरगंज माधवराम शुक्ला, कोषाध्यक्ष रुपईडीह राजेश कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष झंझरी तेजेन्द्र द्विवेदी, मंत्री रुपईडीह बाल मुकुंद पांडेय, श्याम सुंदर पाठक, ओम शंकर यादव, संत बक्श सिंह, राम किंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।