लखनऊ:
शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना रहीमाबाद पुलिस टीम ने शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक प्रिन्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किया गया ।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना रहीमाबाद क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली पीडिता युवती ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए
दिनांक 31.01.2026 को मुकदमा दर्ज कराया था। दी तहरीर मे पीडिता आरोप है कि प्रिन्स पुत्र सन्तोष कुमार निवासी ग्राम गदियाखेड़ा थाना रहीमाबाद लखनऊ ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा जब शादी के लिए दबाव बनाया तो शादी से करने से मना करते हुए गाली गलौज मारपीट कर जान से धमकी दी है।
मुकदमा उपरोक्त की विवेचना व संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । मुखबिरखास की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी प्रिन्स को शनिवार 7 फरवरी को ग्राम गदियाखेड़ा के मोड के पास से गिरफ्तार कर उसके द्वारा कारित जुर्म से अवगत कराते हुए विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
