लखनऊ :
होली की पार्टी मे चले लात घूसे युवक हुआ जख्मी,रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र सेन्ट्रल होटल में होली पार्टी मे दो पक्षों मे हुए विवाद के बाद जमकर लात घूसे चले जिसमे एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज घटना की जांच कर रही है।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार थान सुशान्त गोल्फ सिटी अंसल क्षेत्र बी 1 अर्बनवुडस फेज 1 निवासी देवव्रत शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि बीते सोमवार शाम सेन्ट्रल होटल में होली पार्टी के लिये गया था वहाँ पर कुछ लड़को के साथ जो संख्या 20-25 लोग थे वैभव तिवारी निवासी आलम बाग पटेल नगर लखनऊ आये और बिना वजह मेरे साथ बदतमीजी से मां बहन की गालिया देते हुए धक्का मुक्की करने लगे एवं विरोध करने पर वहाँ गार्ड सभी को बाहर कर दिया जहाँ पर वैभव तिवारी अपने साथियो के साथ मिलकर मुझे मार पीट कर लहूलुहान कर दिया । उससे हमे गम्भीर चोटे, सिर, मुँह, नाक व चेस्ट पर तथा हाथ पैर में आई। लहूलुहान कर वैभव तिवारी अपने साथियों के साथ गाड़ी नं0 UP32जे वी 8004 (UP32JV8004) से भाग गया। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है।
