लखनऊ :
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत ।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मदेयगंज क्षेत्र शिया पीजी कालेज के सामने बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेण्टर पहुचाया जहाँ डाक्टरों की टीम ने मृतक घोषित कर दिया।मृतक की शिनाख्त उपरांत विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार मंगलवार को थाना मदेयगंज क्षेत्र सीतापुर रोड़ शिया पीजी कालेज के सामने रोडवेज बस व मोटर साइकिल में एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि एक रोडवेज बस ने मोटर साइकिल में टक्कर मारकर बस चालक बस लेकर भाग गया। घटना में बाइक चालक जीशान उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र कमरूज्जमा निवासी राजेन्द्रनगर बाजारखाला लखनऊ लखनऊ गम्भीर रूप से घायल हो गये।
जिसे इलाज हेतु एम्बुलेंस द्वारा केजीएमयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा जीशान उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया । मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
