लखनऊ :
किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना महिगवां पुलिस टीम ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर व बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना महिगवां इलाके मे रहने वाली नाबालिग युवती को बीते मास 19 फरवरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया। परिजनों की तहरीर पर स्थानीय थाना महिगवां पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। किशोरी समेत आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी दिनांक 03.03.2026 को परिजनों ने थाने पहुचकर बताया कि युवती सकुशल घर वापस आ गयी है। विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में उ0नि0 जगमोहन दूबे द्वारा पीडिता को नियमानुसार बालगृह सिन्धीखेडा में दाखिल कराया गया। दिनांक 04.03.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी युवक सतीश पुत्र कमलेश निवासी ग्राम कैमई थाना देवा जनपद बाराबंकी हालपता ग्राम चकपुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी उम्र करीब 24 वर्ष मवईकला चौराहा थाना महिगवां लखनऊ से उसकी जुर्म धारा से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया । और उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
