बुधवार, 4 मार्च 2026

लखनऊ : दो बाइकचोर चढ़ पुलिस के हत्थे चोरी की बाइक बरामद।||Lucknow: Two bike thieves were caught by the police and their stolen bike was recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
दो बाइकचोर चढ़ पुलिस के हत्थे चोरी की बाइक बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मडियांव पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की चोरी चार बाइक बरामद किया। गिरफ्तार युवक एक शातिर वाहन चोल है इनके खिलाफ एक से अधिक चोरी के मामले दर्ज।।
विस्तार
पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना मडियांव की पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दोपहिया चोरी करने वाले दो युवकों पकड़ कर उनके पास से चोरी हुई स्कूटी बरामद किया । पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम धीरज कनौजिया उर्फ धन्नी पुत्र मनीराम कनौजिया उम्र 24 वर्ष निवासी हाल पता DSE-523  सेक्टर-सी थाना विकासनगर लखनऊ मूल पता ग्राम धरौरा थाना महिगवां लखनऊ बताया। पकड़े गए दूसरे व्यक्त से नाम लुकमान पुत्र स्व0 निसार अहमद उम्र 22 वर्ष निवासी निकट स्पोर्ट्स कालेज डिपो चौराहा थाना गुडंबा लखनऊ बताया।
दोनों व्यक्तियों से स्कूटी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब हम लोग के द्वारा यह स्कूटी UP32HM6954 को कुछ दिन पहले इंजीनियरिंग कालेज चौराहे से चोरी की थी जिसे आज हम बेचने जा रहे थे, उक्त स्कूटी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/2026 धारा 303(2) पंजीकृत होना पाया गया। 
अभि0गण से कढ़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों की निशानदेही से 01-स्कूटी TVS Jupiter बारंग ब्राउन (बिना नम्बर) चेसिस नम्बर MD626CG59L3K40752 जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 588/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया। 02-पैशन प्लस बारंग नीला जिसपर नंबर प्लेट UP65AM1253 03-पैशन प्रो बारंग लाल व काली (बिना नम्बर) बरामद की गयी। 
बरामदगी के आधार पर थाना मडियांव पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे हैं। 
बरामदगीः-  एक स्कूटी एक्टीवा 125 बारंग नीला नम्बर प्लेट पर UP32HM6954 ● स्कूटी TVS Jupiter बारंग ब्राउन बिना नम्बर ● पैशन प्लस बारंग नीला जिस पर नंबर प्लेट UP65AM1253●पैशन प्रो बारंग लाल व काली बिना नम्बर
 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम ---
 1. उ0नि0 अखिलेश कुमार 
2. उ0नि0 पुष्पेन्द्र चौधरी 
3. उ0नि0 शुभम तिवारी 
4. उ0नि0 अखिलेश सिंह 
5. हे0कां0 गौरव कुमार सिंह