लखनऊ :
रिस्तों का कत्ल:कलयुगी बेटे ने लाठी से पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
मोहनलालगंज क्षेत्र अन्तर्गत के खुजेहटा गांव में सोमवार की सुबह पिता और पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर पिता की हत्या कर दी।पिता की हत्या कर बेटा मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी हुई है और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
विस्तार :
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के खुझेहटा गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ बेटे ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना से पूरे गांव में दहशत का महौल बना हुआ है।
हत्या की वारदात से गॉव मे मचा हड़कंप।
ADCP साउथ ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना मोहनलालगंज क्षेत्रांतर्गत ग्राम खुजेहटा में पुत्र द्वारा पिता की हत्या किये जाने की घटना का ग्राम खुजेहटा के ग्राम प्रधान शंकर यादव ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने पूछताछ जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि
रावत पुत्र नवमी लाल उम्र लगभग 45 वर्ष की उसके पुत्र लव कुश उम्र लगभग 17 वर्ष द्वारा सिर पर डंडे से प्रहार कर पिता की हत्या कर दी गयी है। मृतक रामकरन रावत का शव उसके घर के बाहर पड़ा हुआ था। तथा परिवारजन व गांव के अन्य लोग मौके पर मौजूद थे। प्रारम्भिक जानकारी में यह तथ्य प्रकाश में आया कि घरेलू विवाद के दौरान पुत्र लव कुश द्वारा अपने पिता के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया गया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। घटना के उपरांत लव कुश मौके से फरार हो गया। फॉरेन्सिक टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।
पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी अपने मायके गयी है। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनमें से बड़ा पुत्र लव कुश (अभियुक्त) उम्र करीब 17 वर्ष तथा छोटा पुत्र विशाल रावत उम्र करीब 15 वर्ष है। मृतक कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
पुलिस शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जायेगा तथा फरार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।
अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित
है।
ADCP साउथ की बाईट -
