लखनऊ :
अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक : लखनऊ के थाना बन्थरा क्षेत्रान्तर्गत भदोई गॉव मे एक अधेड़ ने घर मे फांसी लगाकर जान दे दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फांसी लगाने के कारणों की जांच कर रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार पूनम पुत्री जोगेन्द्र रावत निवासिनी ग्राम भदोई थाना बन्थरा लखनऊ ने स्थानीय थाने पर सूचना दी कि सोमवार दिनांक-09.03.2026 को समय करीब रात्रि 12.30 बजे उनके पिता जोगेन्द्र रावत पुत्र स्व0 रघुवीर निवासी उपरोक्त उम्र करीब 45 वर्ष ने घर के कमरे में लगे छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
*इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जा पुलिस में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
