सोमवार, 9 मार्च 2026

लखनऊ :घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, हुआ फरार।।||Lucknow:During a domestic dispute, the husband killed his wife with an axe and fled.||

शेयर करें:
लखनऊ :
घरेलू विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, हुआ फरार।।
दो टूक : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहाँ जगह जगह मंचों पर नारी का सम्मान हो रहा था वहीं लखनऊ के थाना निगोहां क्षेत्र के शेखनखेड़ा गांव में घरेलू विवाद में एक नशेड़ी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस एवं
एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार व एसीपी विकास पांडेय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस टीमे तलाश शुरु कर दी।
विस्तार
ADCP रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना निगोहां क्षेत्र अन्तर्गत शेखनखेड़ा गांव में रविवार लगभग 9 बजे रात मे घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दिया है घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस घटना की छानबीन शुरु कर दी है पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश मे लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नगराम क्षेत्र अक्रूदू गॉव का निवासी राजेश रावत परिवार के साथ अपनी ससुराल शेखनखेड़ा निगोहां मे रहता है रविवार रात घरेलू विवाद के बाद राजेश रावत ने  अपनी पत्नी राजेश्वरी 46 वर्ष की कुल्हाड़ी से हत्या कर भाग गया। राजेश्वरी की हत्या से परिजनों मे हा हाकार मच गया। खून से लथपथ मॉ को देख बच्चों के होश उड़ गया। शोर शराब सूनकर गॉव वासियों कघ भीड़ जुट गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना निगोहां पुलिस मौके पर पहुची और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया। मृतका के पांच बच्चे है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
एडीसीपी की बाईट-