लखनऊ :
कब्रिस्तान के पास अधेड़ का मिला शव,नही हुई शिनाख्त।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी इलाके में रविवार दोपहर कब्रिस्तान के पास एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके मे हड़कंप मच गया और भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जुटी भीड़ से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन नही हो सकी। पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
थाना पीजीआई क्षेत्र साउथ सिटी चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि कब्रिस्तान के पास एक अज्ञात शव मिला है जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आस-पास है। वह काले रंग की जैकेट, ग्रे पैंट और क्रीम रंग की टी-शर्ट पहने था जबकि गले में चेकदार गमछा पड़ा मिला। उसकी जेब से केवल तंबाकू की एक पुड़िया बरामद हुई है आस-पास के लोगों ने बताया कि वह दिनभर नशे में धुत रहता था फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी।
