सोमवार, 9 मार्च 2026

लखनऊ : टीले वाली मस्जिद के पास मिला अज्ञात शव,पुलिस कर रही जांच।||Lucknow: An unidentified body was found near Teele Wali Masjid; police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
टीले वाली मस्जिद के पास मिला अज्ञात शव,पुलिस कर रही जांच।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना चौक
क्षेत्र अन्तर्गत टीले वाली मस्जिद के सामने ई-रिक्शा स्टैंड पर एक ब्यक्ति का शव मिलने ने सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर लोगो से पहचान कराने का प्रायस किया लेकिन शिनाख्त नही हुई। शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि थाना चौक क्षेत्र टीले वाली मस्जिद के सामने स्थित ई-रिक्शा स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही चौकी इंचार्ज रूमी गेट मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक अज्ञात पुरुष (उम्र लगभग 38–40 वर्ष) का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर कोई भी स्पष्ट बाहरी चोट का निशान नहीं पाया गया।
मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शिनाख्त हेतु मोर्चरी हाउस भेजा गया है।
मृतक की पहचान कराने के प्रयास किये जा रहे हैं तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।