सोमवार, 9 मार्च 2026

लखनऊ : सड़क हादसे मे मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव की हुई मौत,अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज।||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सड़क हादसे मे मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव की हुई मौत,अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज।
दो टूक : राजधानी  लखनऊ के के थाना पीजीआई क्षेत्र अन्तर्गत वृन्दावन योजना 
बरौली ओवरब्रिज पर बीते शनिवार 7 मार्च की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक (एम आर) गम्भीर रुप से घायल हो गया था जिसे राहगीरों ने अपेक्स ट्रामा 2 पहुचाया जहाँ डाक्टर ने जांचोपरांत मृतक घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम पखेरवां कला पोस्ट अमारी बाजार थाना छावनी जनपद बस्ती ने थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए बताया कि छोटे भाई धनन्जय सिंह बेट प्रो कम्पनी में मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव (MR) के पद कार्यरत थे। दिनांक 07/03/2026 को समय लगभग 11.00 बजे रात्रि में प्रार्थी के छोटे भाई धनन्जय सिंह अपनी मोटर साइकिल पैशन प्रो संख्या UP51AL6224 से पीजीआई होते हुए अवध विहार योजना थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ की तरफ जा रहे थे कि उत्तरेठिया फ्लाई ओवर बरौली के पास किसी अज्ञात वाहन द्वारा प्रार्थी के छोटे भाई धनन्जय सिंह की मोटर साइकिल में लापरवाही पूर्वक जोर दार टक्कर मार दी जिससे प्रार्थी का छोटा भाई धनन्जय सिंह गम्भीर रुप से घायल हो गया और उनके भाई धनन्जय सिंह को राहगीरो द्वारा एम्बुलेन्स से ट्रामा सेन्टर 2 एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरो द्वारा मृत घोषित कर दिया था।
 थाना पीजीआई पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।