लखनऊ :
मालिक के घर से चोरी करने वाला ड्राइवर गिरफ्तार,दस लाख का माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने मालिक के घर मे लाखों की चोरी करने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लाख का चोरी का माल बरामद किया।पुलिस टीम ने घटना का 48 घंटे में खुलासा किया। मालिक ने घर की रखवाली करने के लिए अपने ड्राइवर को घर पर रखा था और अपने परिवार के साथ रिस्तेदारी मे गए हुए थे लौटकर आने पर न घर पर ड्राइवर मिला न घर में कोई समान ही मिला था।
विस्तार :
पुलिस अनुसार थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र सरसवां साईंदाता रोड़ निवासी निलेश सिंह ने स्थानीय थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि उनके यहां कार्यरत ड्राइवर राजेन्द्र शर्मा द्वारा उनके मकान में घुसकर लॉकर एवं अलमारी में रखे जेवरात एवं नगदी चोरी कर फरार हो गयाय है।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर मु0अ0सं0 114/2026 धारा 331(4)/305(a) बीएनएस बनाम राजेन्द्र शर्मा (ड्राइवर) पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा थाना स्तर पर कुल 03 टीमों का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा वादी के साथ तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी ड्राइवर मोहल्ला जवाहरनगर, खादगूजर चौराहा, थाना गजरौला, जनपद अमरोहा (उ0प्र0) क्षेत्र में किराये पर रह रहा है। दिनांक 01.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर नियमानुसार मोहल्ला जवाहरनगर निकट खादगूजर चौराहा थाना गजरौला जनपद अमरोहा से ड्राइवर राजेन्द्र शर्मा को हिरासत में लिया गया ।
पुलिस पूछताछ मे गिरफ्तार ड्राइवर ने लालचवश मौका पाकर दिनांक 24/25.02.2026 की रात्रि में, जब उसके मालिक मालिक निलेश सिंह के घर पर कोई नहीं था, कमरे एवं अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली थी। चोरी की गई सम्पत्ति को उसने अपने किराये के मकान में एक काले रंग के पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा था। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त बैग से समस्त जेवरात एवं नगदी बरामद की गई, जिसकी वादी द्वारा मौके पर पहचान की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
बरामदगी का विवरण-अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ —
• 02 अंगूठी (पीली धातु, पुरुष)
• 01 अंगूठी (पीली धातु, नग जड़ित)
• 09 अंगूठी (लेडीज, पीली धातु)
• 11 अंगूठी (लेडीज, नग जड़ित)
• 01 जोड़ी कान के टप्स (नग जड़ित)
• 06 जोड़ी इयरिंग (पीली धातु)
• 04 जोड़ी झुमके (पीली धातु)
• 02 जोड़ी इयरिंग (नग जड़ित)
• 03 हार (पीली धातु)
• 03 नेकलेस (नग जड़ित)
• 06 चेन (लॉकेट सहित)
• 04 कंगन (पीली धातु)
• 01 ब्रेसलेट (नग जड़ित)
• 03 चेन (पीली धातु)
• 01 बिस्किट (सफेद धातु)
• 10 सिक्के (सफेद धातु)
• 01 जोड़ी बिछिया (सफेद धातु)
• ₹500 के 2000 नोट, कुल ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को मिला पुरस्कार।
चोरी की घटना के सफल अनावरण एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) द्वारा ₹25,000/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
