सोमवार, 2 मार्च 2026

अम्बेडकरनगर :लावारिस मिले मासूम को उपचार के बाद भेजा गया लखनऊ।||Ambedkar Nagar:An infant found abandoned was sent to Lucknow after treatment.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
लावारिस मिले मासूम को उपचार के बाद भेजा गया लखनऊ।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना अहिरौली क्षेत्र के ग्राम पहलाद पट्टी में सड़क किनारे झाडियों मे लावारिस मिले मासूम बच्चे को उपचार के उपरांत सोमवार को राजकीय बालगृह संरक्षण लखनऊ भेजा गया।
अंबेडकर नगर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री राम नायक वर्मा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पी एन यादव डॉ अविनाश रस्तोगी समाजसेवी बरकत अली एसएनसीयू वार्ड समस्त स्टाफ नर्स मिथिलेश वार्ड आया बाल कल्याण समिति सदस्य गण  मनोज कुमार तिवारी एवं श्रीमती वत्सला त्रिपाठी चाइल्ड लाइन केस वर्कर श्रीमती इंदु मौर्य आकांक्षा शुभम सिंह समाजसेवी बरकत अली ने नवजात शिशु को कपड़ा और तौलिया दिया समाजसेवी विवेक शाही की उपस्थिति में लावारिस दशा में थाना क्षेत्र अहिरौली के ग्राम पहलाद पट्टी में प्राप्त लावारिस बालक को राजकीय बालगिरी शिशु लखनऊ में संरक्षित करने के लिए बाल कल्याण समिति के आदेश से भेजा गया ज्ञात हो कि दिनांक 20 फरवरी 2026 को उक्त बालक ग्राम पहलाद पट्टी में लावारिस दशा में मिला था जिसे अहिरौली थाने की पुलिस ने प्राप्त करता से प्राप्त करके चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया था चाइल्ड हेल्पलाइन नवजात शिशु को जिला अस्पताल में उपचार है तो भर्ती कराया था बालक के स्वस्थ होने पर उसे बालगिरी में संरक्षण हेतु भेजा गया।