गोण्डा- जिले में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना शहर के एक पेट्रोल पंप के निकट परसपुर रोड की बताई जा रही है, जहां एक दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राहक द्वारा दुकान पर सिगरेट पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आईं। दुकानदार का सिर फट गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे रेफर कर दिया गया।
