मंगलवार, 3 मार्च 2026

लखनऊ : जन्मदिन की पार्टी में चली गोली 7 वीं की छात्र की मौत,मचा कोहराम।।Lucknow: A 7th-grade student is killed in a shooting at a birthday party, causing chaos.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जन्मदिन की पार्टी में चली गोली 7 वीं की छात्र की मौत,मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर इलाके में रईस जादे के बेटे की जन्मदिन पार्टी मे असलहा दिखाते हुए रील बनाने के दौरान चली गोली ने उसके सातवी कक्षा के दोस्त को जा लगी और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुचे परिजनों ने बेटे का शव देख कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कृष्णानगर क्षेत्र एलडीए कालोनी में सोमवार शाम  बिल्डर संजीव त्रिपाठी
 के घर में बेटे नवनीत की जन्मदिन की पार्टी मे गोली चलने से एक सातवीं कक्षा के छात्र के कनपटी में जा लगी लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पार्टी में आए लोग वहां पहुंचे तो बिल्डर के बेटे का दोस्त उन्नैज (13) लहूलुहान फर्श पड़ा हुआ था। उन्नैज के सिर में गोली लगी थी। बिल्डर ने आनन फानन मे घायल किशोर उन्नैज को लेकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। 
बेहसा शहीद पथ सरोजिनी नगर के रहने वाले जमीर खान की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। उन्होंने बताया- बेटे उनैज को उसके साथी बर्थडे पार्टी मनाने की बात कहकर घर से ले गए थे। शाम करीब 7.30 बजे हम लोगों को बताया कि रोड एक्सीडेंट हो गया है हम लोग आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल पहुंचे जहां मौत की सूचना मिली। पिता का आरोप है कि बेटे के सिर पर गोली मारी है। घटना को छुपाने का प्रयास किया गया है मृतक उनैज 7वीं कक्षा का छात्र है। 
मृतक के पिता जमीर खान ने पुलिस को बताया- उनैज को उसके दोस्त नवनीत, कार्तिकेय, अभिनव कार से अपने साथ ले गए। शाम को करीब साढ़े 7 बजे नवनीत के पिता संजीव त्रिपाठी ने व्हाट्सऐप कॉल किया। बड़े बेटे उसैद ने फोन उठाया। संजीव ने फोन पर कहा- तुम्हारा भाई लोकबंधु में है। अस्पताल आ जाओ हम सभी लोकबंधु अस्पताल पहुंचे तो बच्चे से मिलने नहीं दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने मृत अवस्था में बेटे को दिखाया। उसके माथे के बीच में गोली लगी थी। 
DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार देर श्याम सूचना मिली कि 13 साल का लड़का अपने 3 दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया हुआ था। जहां एक्सीडेंटल फायर की वजह से उसकी मौत हो गई। पार्टी में मौजूद तीनों नाबालिग लड़कों को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन में सामने आया है कि बिल्डर संजीव त्रिपाठी ने लाईसेंसी रिवाल्वर एसयूवी गाड़ी के डैश बोर्ड में रखा था। दोस्तों को दिखाने के लिए उनके बेटे ने एसयूवी से रिवाल्वर निकाल लिया। इसके बाद दोस्तों को रिवाल्वर दिखाने लगा इसी बीच अचान हादसा हो गया।
सूचना पाकर मृतक किशोर परिजन पहुचे हास्पिटल मचा कोहराम।
●DCP साउथ की बाईट - - -