लखनऊ :
लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बी ए के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान।।
दो टूक : लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष
छात्रावास में बीए प्रथम वर्ष के छात्र नवीन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर पहुची हसनगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर फोरेंसिक टीम साक्ष्य बुलाकर जुटाए और पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवोष्ट डॉ0 महेन्द्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि लखनऊ विश्वविद्यालय के बी ए का छात्र नवीन कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र नागेन्द्र कुमार निवासी ग्राम चक उसरैला तहसील सिकंदपूर जिला बलिया जो यूनिवर्सिटी के सुभाष हॉस्टल कमरा नं0 52 मे रहता था
उसने दिनांक 01.03.2026 को करीब 01.00 बजे छात्रो ने मुझे सूचना दी कि नवीन उपरोक्त का कमरा अन्दर से बन्द है और दरवाजा खोल नही रहा है। तब छात्रो तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में कमरा खोलकर देखा गया तो नवीन कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया था। सूचना पर पहुची पुलिस ने कमरे की छानबीन कर मौके पर फोरेन्सिंक टीम को बुलाया गया साक्ष्य एकत्रित करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है प्रथम दृष्टया मौके पर मौजूद छात्रों द्वारा बताया गया कि मृतक नवीन डिप्रेशन में रहता था अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
