रविवार, 1 मार्च 2026

लखनऊ : स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक झाकियां।||Lucknow: Children presented beautiful tableaux at the school's annual function.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने प्रस्तुत किया मनमोहक झाकियां।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के बरवलिया में एस.बी.पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रबंधक शैल बाजपेयी ने अध्यक्ष विमलेश बाजपेयी की मौजूदगी में मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दी प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।जिसके बाद सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से छात्र-छात्राओ ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
नर्सरी के बच्चो ने मेरी मां गीत पर धमाकेदार प्रस्तुति दी।आओ प्रभु का स्वागत,सपने रे सपने,तेरी उगंली पकड़कर,छोटे छोटे सपने,मात पिता तुम्हे वंदन,मां के बराबर कोई नही,हम वक्त बदल देगे गीतो पर छात्र-छात्राओ ने‌ डांस की प्रस्तुति दी।आपरेशन सिंदूर व शिक्षक व पिता के त्याग पर आधारित नाटको की प्रस्तुति दी।समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया।मंच संचालन प्रजल बाजपेयी ने किया।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,बार एसोसिएशन अध्यक्ष कौशलेन्द्र शुक्ला,भाजपा नेता नागेश्वर द्विवेदी,वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल शुक्ला,अभिषेक शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार अनुपम मिश्रा,सभासद हिमांशु तिवारी,मुकेश दीक्षित,उपनिरीक्षक चंदन यादव,उपनिरीक्षक हर्ष वर्मा समेत काफी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राये मौजूद रही।