रविवार, 1 मार्च 2026

अम्बेडकरनगर : होली पर्व को लेकर डी एम और पुलिस कप्तान किछौछा में किया पैदल मार्च।||Ambedkar Nagar: The DM and the Police Captain held a foot march in Kishauchha to mark the Holi festival.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
होली पर्व को लेकर डी एम और पुलिस कप्तान किछौछा में किया पैदल मार्च।
होली और रमजान सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क।
 ए के चतुर्वेदी 
दो टूक : अम्बेडकरनगर जिला प्रशासन
होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिजित आर शंकर के साथ तहसील टांडा अंतर्गत नगर पंचायत किछौछा के विभिन्न क्षेत्रों एवं गलियों में व्यापक रूट मार्च किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन में विश्वास एवं सुरक्षा का संदेश दिया।
           रूट मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए होली पर्व को आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की गरिमा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने पर्व के दौरान विद्युत, पेयजल, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।
       इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा निरंतर गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
      रूट मार्च के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया गया कि शासन के मंशानुसार जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।