रविवार, 1 मार्च 2026

लखनऊ : करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले की मॉ और पत्नी के साथ दोस्त गिरफ्तार।।||Lucknow: The mother, wife and friend of a fraudster worth crores have been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले की मॉ और पत्नी के साथ दोस्त गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाताधारकों का करोड़ों रुपया छलकर हड़प लेने व बैंक में आग लगाकर साक्ष्य मिटाने के मामले मे पारा पुलिस ने मास्टर माइंड की पत्नी और मॉ के साथ दोस्त को गिरफ्तार कर करोडों गबन काण्ड का खुलासा किया। गबन के पैसों से खरीदे गए जेवरात, नकदी, कार और घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
विस्तार
थाना पारा इस्पेक्टर सुरेश सिंह जानकारी देते हुए बताया किया थाना पारा क्षेत्र अन्तर्गत लेमपुर पतौरा गॉव निवासी 
राम सिंह यादव ने बीते दिनांक 16.01.2026 को 24 पीडितों के साथ सामूहिक तहरीर देते हुए सूचना दी कि शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र शिवा राव ने बैंककर्मियों के साथ साठगांठ कर, उनके व अन्य ग्रामीणों के खातों से छेड़छाड़ कर  करोड़ों रुपयों गबन किया गया है और साक्ष्य मिटाने के लिए बैंक मे आग लगा दिया। मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम मामले की छानबीन शुरु की तो पीडितो की संख्या करीब 100 से ऊपर पहुँच गयी है और बैंक मित्र शिवा राव ने अपने परिजनों और सहयोगियों के बैंक खातों का उपयोग गबन की गई धनराशि को ठिकाने लगाने के लिए किया था। 
मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने रविवार को करोड़ों का गबन करने वाले मास्टर माइंड शिवा राव की माँ कारा निर्मला  और पत्नी भाग्यवती राव
 निवासी इम्तियाज कालोनी, सरीपुरा आलमनगर पोस्ट राजाजीपुरम थाना तालकटोरा लखनऊ उनकी दुकान पर काम करने वाला विकास कुमार पुत्र सन्तू निवासी ग्राम नरौना थाना काकोरी लखनऊ उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।  
गिरफ्तार के खातों में करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन पाया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में मुख्य आरोपी शिवा राव और उसके सहयोगी दीपक कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। 
गबन की विशाल राशि और जटिल मोडस ऑपरेंडी को देखते हुए बैंक के अन्य संदिग्ध खाताधारकों और बैंक के कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों की संलिप्तता के संबंध में गहनता से विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल अन्य खाताधारको और बैंक के अधिकारियो कर्मचारियो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी । 
बरामदगी - 47,060/- रुपये नगद ।,
भारी मात्रा में सोने की चेन, अंगूठी, टप्स और चाँदी के बर्तन व सिक्के (गबन के धन से खरीदे गए)।,03 एंड्रॉइड मोबाइल, 01 लेनोवो लैपटॉप और 01 एब्सन (Epson) प्रिंटर (कूटरचित दस्तावेज बनाने में प्रयुक्त) इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ।, 01 अदद चारपहिया वाहन (Renault Kiger, नं0 UP32MX 1261) 
सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
1. मु0अ0सं0 39/2026 धारा 316(2)/316(5)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/326(छ)/238/ 61(2)/317(2) बीएनएस थाना पारा, लखनऊ। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. सुरेश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
2. व0उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्रा थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
3. उ0नि0 चेतन आज़ाद थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
4. उ0नि0 विनय पटेल थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
5. उ0नि0 अरविन्द कुमार थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
6. म0का0 बीतू रानी थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
7. म0का0 सुधा थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
8. का0 शिवओम थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
9. का0 अंकुर कुमार थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ
10. का0 बलराम  थाना पारा कमिश्नरेट लखनऊ