गोण्डा- इटियाथोक में विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण संपन्न, बीईओ समेत अन्य रहे मौजूद
ख़बर की बड़ी बातें:
- दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
- घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
- पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोंडा- ब्लॉक संसाधन केंद्र इटियाथोक में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इसमे क्षेत्र के 158 विद्यालयो के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती गीतांजलि रही। कार्यक्रम में संदर्भदाताओ द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, उद्देश्य व संरचना की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य एवं दायित्व की जानकारी प्रदान की गई। एआरपी मनोज दीक्षित द्वारा निपुण भारत मिशन डीबीटी पर चर्चा एवं बालिका शिक्षा पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सामाजिक सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने बताया की विद्यालय समाज का दर्पण है। हमारे बच्चे देश के भविष्य हैं। शिक्षा के लिए सभी लोग सहयोग प्रदान करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)