मंगलवार, 31 मार्च 2026

गोण्डा- इटियाथोक थाना के नवागत प्रभारी निरीक्षक ने संभाला कार्यभार, स्थानीय पत्रकारो से की औपचारिक मुलाकात, व्यक्त किये अपने विचार

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक थाना के नए प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने थाने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मंगलवार शाम को उन्होंने स्थानीय पत्रकारो से औपचारिक मुलाकात कर सभी का परिचय प्राप्त किया और अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे शासन की मंशा और पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि एसपी विनीत जायसवाल ने जनहित/ प्रशासनिक हित में जिले के कई निरीक्षकों/ उपनिरीक्षकों का तबादला रविवार को किया है। इस क्रम में इटियाथोक थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय को थानाध्यक्ष खोडारे बनाया गया और थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थाना इटियाथोक बनाया गया है।