मंगलवार, 31 मार्च 2026

गोण्डा- जिले के इटियाथोक में 16 करोड़ की लागत से बिसुही नदी पर बनेगा थ्रीलेन पुल, लोगो को मिलेगी जाम से निजात

शेयर करें:
गोण्डा- जिले के इटियाथोक में 16 करोड़ रुपये की लागत से जल्द ही बिसुही नदी पर थ्रीलेन का पुल बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण होने से लोगो को जाम से निजात मिलेगी। बता दे कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग खंड अयोध्या के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुल निर्माण होने से गोंडा के अलावा बलरामपुर जिले के लाखो यात्रियों को मंडल मुख्यालय व राजधानी लखनऊ जाने में सुविधा मिलेगी। देवीपाटन मंडल के सबसे पुराने पुल की जगह नए पुल बनने की आस जगी है। सिंगल लेन का यह पुल लंबे समय से संकरा व जर्जर था, जिसके चलते एक ही तरफ के वाहन निकल पा रहे थे। यहां पर नए पुल बनवाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत ने पखवारे भर आंदोलन किया था। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भी बिसुही का पुल निर्माण जल्द कराने की मांग उठाई थी। सबकी मेहनत रंग लाई और अब 16 करोड़ की लागत से बिसुही नदी पर थ्रीलेन पुल बनेगा और लोगो को हर दिन के जाम से निजात मिलेगी।