गौतमबुद्धनगर: दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं का सम्मान, उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// गौतमबुद्धनगर, 10 मार्च 2026।
बाल विकास परियोजना कार्यालय दनकौर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मुख्य सेविकाओं के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के उद्देश्य से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार जेवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) संध्या सोनी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत कर की गई।
इस अवसर पर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी और सराहनीय कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं ममता तिवारी, किरण, पूनम रावत, माधुरी, ललिता, प्रीति और निहारिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों में कासना से मधु और उषा, सिरसा से देवबाला और पूनम, बंजारपुर से संतोष और वीरेश तथा बिलासपुर से अंजना को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के प्रधान सेवक राजीव कांत सिन्हा तथा ब्लॉक समन्वयक भरत को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त पोषण ट्रैकर पर 100 प्रतिशत डेटा फीडिंग पूर्ण करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मुख्य सेविका ममता तिवारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी संध्या सोनी ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।।
