गोंडा- डायट दर्जीकुआं पर एकेडमिक रिसोर्स पर्सन निपुण भारत मिशन में आ रही समस्याएं एवं क्षमता संवर्धन के लिए एआरपी एसोसिएशन के मंडल संयोजक मनोज दीक्षित एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाठक, सहायक शिक्षा निदेशक देवीपाटन राम सागर पति त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पत्र देकर मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा की आप सभी लोग मेहनत से कार्य करें क्योंकि प्रत्येक बच्चे को निपुण बनाना है। क्षमता संवर्धन के लिए जल्द ही एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। बेहतर परिणाम आने पर सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर एआरपी संगठन के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित अन्य एआरपी उपस्थित रहे।