मंगलवार, 17 मार्च 2026

गोण्डा- टेट अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस, यूटा की अगुवाई में शिक्षकों ने खोला मोर्चा, पुराने शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने की हुई मांग

शेयर करें:
गोण्डा- मंगलवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की गोंडा इकाई द्वारा आरटीई लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। संगठन के जिलाध्यक्ष 
के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्थानीय गांधी पार्क से मसाल जुलूस निकालकर अपनी आवाज़ बुलंद की। विभिन्न नारों के साथ यह काफिला बढ़ता हुआ अम्बेडकर चौराहा पर पहुंचा और यहाँ पदाधिकारियों के सम्बोधन के पश्चात खत्म हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा की अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती है। जिला संरक्षक ने कहा की जिन शिक्षकों ने पिछले 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा के नीव मजबूत की आज उनकी योग्यता को एक पात्रता परीक्षा की कसौटी पर कसना न्याय संगत नहीं है। महामंत्री ने कहा की सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ़ है। इस अवसर पर परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र सहित तमाम शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे।