मंगलवार, 17 मार्च 2026

गोण्डा- बाइक चोरी की घटनाओं में वांछित रु0 25,000/- का ईनामिया 01 वाहन चोर गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं में वांछित रु0 25,000/- का ईनामिया 01 वाहन चोर गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना को0 नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-661/24, धारा 317(2),317(4), 317(5) से सम्बन्धित 01 शातिर वाहन चोर मलखान सिंह उर्फ मोनू उम्र करीब 32 वर्ष पुत्र माता प्रसाद सिंह निवासी आनन्द नगर पेरी मौजा पूरे शिवा बख्तावर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, स्थायी पता – भदौरिया पुरवा जगदीशपुर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा को उसके घर ग्राम आनन्द नगर से गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 4.9.2024 को थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी की 15 मोटरसाईकिलों के साथ 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें मलखान सिंह मौके से फरार हो गया था। विवेचना के वांछित अभियुक्त मलखान सिंह गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 11.3.2026 को अभियुक्त करन सिंह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 25,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। आज 17.3.2026 को थाना को0 नगर पुलिस टीम ने इनामिया अभियुक्त को उसके घर पर दबिश देते हुए गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई है।