मंगलवार, 17 मार्च 2026

गोण्डा- अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने यूपी-112 कंट्रोल रूम का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, त्वरित रिस्पांस हेतु दिए निर्देश

शेयर करें:
गोण्डा- अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने मंगलवार को यूपी-112 कंट्रोल रूम का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, कॉल रिसीविंग एवं डिस्पैच प्रणाली का अवलोकन कर कर्मचारियों को प्रत्येक कॉल पर त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उनके द्वारा कॉल करने वालों से शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार रखने, महिलाओं व बच्चों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता देने तथा पीआरवी के रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अभिलेखों के अद्यावधिक रख-रखाव एवं उपकरणों के सुचारु संचालन पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी 112 एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।