गुरुवार, 26 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ में दिव्य हीलिंग सत्र, श्रद्धालुओं ने अनुभव की आध्यात्मिक ऊर्जा और आंतरिक परिवर्तन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ में दिव्य हीलिंग सत्र, श्रद्धालुओं ने अनुभव की आध्यात्मिक ऊर्जा और आंतरिक परिवर्तन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ में हाल ही में एक विशेष दिव्य हीलिंग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक सत्र का संचालन प्रसिद्ध एनर्जी अल्केमिस्ट एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक रेखा मल्होत्रा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव किया।

करीब 19 वर्षों से ऊर्जा हीलिंग, ध्यान और आध्यात्मिक साधना के क्षेत्र में सक्रिय रेखा मल्होत्रा ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को उनके भीतर निहित शक्ति को पहचानने और जीवन में संतुलन, स्पष्टता एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सही भाव, विश्वास और ऊर्जा के साथ की गई प्रार्थना व्यक्ति की इच्छाओं को पूर्ण करने की क्षमता रखती है।

इस विशेष सत्र का मुख्य केंद्र “इच्छा पूर्ति” (Wish Fulfilment) रहा। श्रद्धालुओं को यह विश्वास दिलाया गया कि मां के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता, यदि वह सच्चे मन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी प्रार्थना करता है। सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने एक साथ मिलकर शक्तिशाली मंत्र—
“ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे”
का सामूहिक जाप किया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान रेखा मल्होत्रा ने हीलिंग प्रक्रिया के माध्यम से उपस्थित लोगों के आभामंडल (Aura) को शुद्ध करने, मानसिक व भावनात्मक अवरोधों को दूर करने तथा उन्हें मां दुर्गा की दिव्य शक्ति से जोड़ने का मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने इस अनुभव को अत्यंत गहन, शांतिपूर्ण और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया।

इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और आस्था का संचार किया, बल्कि उन्हें आत्मिक संतुलन और मानसिक सुकून की दिशा में एक सशक्त मार्ग भी प्रदान किया। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आध्यात्मिक सत्र आज के तनावपूर्ण जीवन में लोगों को मानसिक शांति और आंतरिक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।।