गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में अवैध तमंचा सहित युवक गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा, 25 मार्च 2026। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना सेक्टर-49 पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को थाना सेक्टर-49 की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-50 स्थित बिजलीघर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राज (20 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय डालचन्द, निवासी मोरना, थाना सेक्टर-24 नोएडा के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस संबंध में थाना सेक्टर-49 में मु0अ0सं0 66/2026 के तहत धारा 9/25(2) आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अवैध शस्त्र कहां से लाया और उसका उद्देश्य क्या था।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध हथियार रखने और तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।
इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।।
