बुधवार, 25 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस की कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस की कार्रवाई!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2026 को एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस टीम द्वारा सेक्टर-135 स्थित वाजिदपुर पुस्ता रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिराजुल खान (22 वर्ष) पुत्र आलम खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम बख्तियारपुर, जिला सहरसा (बिहार) का निवासी है और वर्तमान में वाजिदपुर, सेक्टर-135 नोएडा में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एक्सप्रेस-वे में मुकदमा संख्या 046/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके पहले भी वर्ष 2024 में उसके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।