रविवार, 22 मार्च 2026

गोण्डा- विश्व जल दिवस पर इटियाथोक क्षेत्र के सदाशिव बाजार स्थित सदाशिव इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें:
गोण्डा- विश्व जल दिवस पर इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत सदाशिव बाजार स्थित सदाशिव इंटर कॉलेज में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पानी संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक समन्वयक कपीश जायसवाल ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। खेती में स्प्रिंकलर, ड्रिप का प्रयोग करके भविष्य हेतु पानी बचाने के सम्बन्ध में सभी महिला किसानों को प्रेरित किया। साथ में उपस्थित पानी संस्थान के फील्ड कोऑर्डिनेटर रमेश वर्मा, सुभाष चंद्रा, प्रियंका तिवारी ने संस्थान के प्रमुख कार्य के बारे में एवं फील्ड में किसानों को कैसे जागरूक करते है? आदि विषयों पर विस्तार से लोगों में समझ विकसित करते हुवे शपथ दिलवाया। इस अवसर पर रैली प्रतियोगिता/शपथ ग्रहण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रहीं कर्मडीह कला पंचायत की महिला ग्राम प्रधान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पानी की बर्बादी रोकें और वर्षा जल संचयन को अपनाएं। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। यहाँ पर पुलिस प्रशासन इटियाथोक के तरफ से सभी महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।